गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ अजय तिवारी पूर्णकालिक जीवन हेतु हुए प्रस्थान

 


परसपुर-गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्पित कार्यकर्ता अजय तिवारी ने व्यक्तिगत जीवन से पूर्णकालिक जीवन का संकल्प लेते हुए संगठन कार्य के लिए अवध प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर रायबरेली में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्थान किया। अजय तिवारी का विद्यार्थी परिषद में कार्यकाल अत्यंत सक्रिय एवं प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। पूर्व में वे अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में कॉलेज परिसर उपाध्यक्ष, कॉलेज मंत्री, परसपुर नगर मंत्री एवं कर्नलगंज तहसील संयोजक के दायित्व पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे अयोध्या विभाग कार्यालय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। संगठन विस्तार, छात्रहित एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्णकालिक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य शक्ति होते हैं, जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राष्ट्र, समाज और विद्यार्थी हित के लिए समर्पित करते हैं। अजय तिवारी का यह निर्णय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता निर्माण परंपरा को और सशक्त करेगा तथा अनेक युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देगा। पूर्णकालिक जीवन के अवसर पर अजय तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें पूर्ण करने का अवसर प्रदान किया है। पूर्णकालिक जीवन के माध्यम से संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा राष्ट्र पुनर्निर्माण के कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने उनके सफल, प्रेरणादायी एवं यशस्वी पूर्णकालिक जीवन की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

”go"