गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गांधी पार्क में बच्चों की योग कक्षा में दिख रहा उत्साह, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जोरदार तैयारी

 


गोण्डा। गांधी पार्क में नियमित रूप से संचालित हो रही बच्चों की योग कक्षा में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में बच्चे विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं तथा योग दिवस के अवसर पर कठिन एवं आकर्षक योग मुद्राओं का विशेष प्रदर्शन करेंगे।

      योग कक्षा में शामिल बच्चे अनुशासन, एकाग्रता और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली का संदेश देते हुए प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फार हेल्दी एजेईग (for healthy ageing) है, जिसके माध्यम से योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

      योग दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सामूहिक योग प्रदर्शन, संतुलन आसन एवं कठिन योग क्रियाओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों के उत्साह और समर्पण की सराहना की है।

      कार्यक्रम में अनुज, नरगिस, रिषित, अंश, अनिका, अपर्णा, दित्या, खुशी, आदर्श, शौर्य, रुद्र, अन्विती आदि मौजूद रहे।

”go"