गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

 


-महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित, शक्ति संवाद में पहुंचे 30 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या तलब

 

-भूमि विवाद ,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद कर पारिवारिक विवाद तक, मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मिली महिलाओं की शिकायतों को मिली प्राथमिकता


-30 महिलाओं ने आयुक्त से की शिकायतों के निस्तारण की मांग, तुरंत मिला लाभ

गोण्डा । देवीपाटन मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। सोमवार को आयोजित  महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में भूमि विवाद,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद, पारिवारिक विवाद आदि समस्याएं प्राप्त हुई जिनको आयुक्त द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेज कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी शिकायतों को निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया है।

राशन कार्ड का मिला लाभ

पूर्व में प्रथिनी ननका देवी द्वारा राशन कार्ड की समस्या को अवगत कराया गया था,जिस पर तुरंत कार्रवाई होकर इनका राशन कार्ड पात्र गृहस्थी में जारी हो गया।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का मिला लाभ

प्रार्थिनी पूनम सिंह द्वारा आयुक्त को बताया गया था कि उनके पति की मृत्युउपरान्त बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत बच्चों को लाभ दिलाया। विगत शक्ति संवाद कार्यक्रमों में प्राप्त कई शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया जा चुका है, समस्या का समाधान हो गया। 

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, जिससे महिलाओं को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा महिलाओं की जनसमस्याओं सुना गया और तत्काल संबंधित अधिकारियों कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

”go"