गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सपा कार्यालय से दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 


-गमछे से मुंह ढके चोर ने 2 मिनट में उड़ाई बाइक, नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी 

गोण्डा । जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब राजनीतिक दलों के कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

12 बजकर 10 मिनट पर हुई वारदात

घटना 21 जून की दोपहर करीब 12:10 बजे की है। पटेल नगर कच्चे बाबा मार्ग निवासी नियाज खान अपनी बाईक सपा कार्यालय के अंदर खड़ी कर पास स्थित वी-मार्ट स्टोर पर सामान लेने गए थे। वी-मार्ट कार्यालय से महज 50 मीटर दूर है। नियाज जब 10 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली।  

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा कांड

कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि पीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहने एक युवक गले में गमछा डाले कार्यालय परिसर में दाखिल होता है। वह सीधे खड़ी बाइकों के पास पहुंचता है और पलभर में एक बाइक का लॉक तोड़ देता है। इसके बाद बाइक को बाहर निकालकर स्टार्ट करता है और फरार हो जाता है। चोरी के दौरान आरोपी ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था।  

नगर कोतवाल बोले- मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित नियाज खान की तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान के लिए फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।  

शहर में नहीं रुक रहीं बाइक चोरी की वारदातें

गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस कई शातिर चोरों को पकड़कर जेल भेज चुकी है, फिर भी वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। दिनदहाड़े राजनीतिक दल के कार्यालय से बाइक चोरी होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

”go"