गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रेलवे द्वारा अधोमानक पानी की जब्ती और अनधिकृत विक्रेता पर सख्त कार्रवाई

 



-दोनो ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवाया गया।

गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह  के  निर्देशन में, सहायक वाणिज्य प्रबंधक ओंकार नाथ वर्मा द्वारा शुक्रवार को ट्रेन संख्या 20103 के रसोई यान (पैंट्री कार) के निरीक्षण के दौरान 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13020 के निरीक्षण में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया गया। दोनों ट्रेनों से जब्त की गई कुल 930 बोतल अधोमानक पानी को एलपीओ गोंडा में जमा करवा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 20103 में जाँच के दौरान एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया, जिसे ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

     रेलवे प्रशासन ने यात्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अनैतिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प लिया। साथ ही बताया गया यात्रीगण भी निम्न गुणवत्ता वाले पानी या अनधिकृत विक्रेताओं से सावधान रहें। रेलवे का यह अभियान यात्री सेवा को और अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

”go"