गोण्डा । उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने और गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 से 'गन्ना कृषक सम्मान योजना' प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गन्ना कृषक सम्मान योजना 2026-27 का उद्देश्य प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन एवं वितरण को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा अधिकतम गन्ना आपूर्ति सुनिश्चिचित करना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को चार श्रेणियों में सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को पुरुस्कार राशि एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया आएगा। प्रथम पुरस्कार मे ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार मे ₹7,500 तथा तृतीय पुरस्कार मे ₹5,000 दिये जाएगे। इसके लिए वह किसान पात्र होंगे जो संबंधित गन्ना समिति के सदस्य हो, नियमित गन्ना आपूर्तिकर्ता हो तथा समिति के बकायेदार न हो। ज़्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित 50 रूपये आवेदन शुल्क के साथ गन्ना समिति में आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क एवं आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई हैं। उन्होंने किसानों से सभी श्रेणियों मे अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है, जिससे किसानों मे प्रतिस्पर्धा पैदा हो सके और वह अधिक उत्पादन ले सके।

