गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-तहसील के चुनाव लिपिक पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने एसडीएम से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की

 


-वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी का आरोप-दर्जनों गांवों के पंचायत मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम काटे, अवैध वसूली भी की


-एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा, जांच व कार्रवाई की मांग

गोण्डा । कर्नलगंज तहसील में तैनात चुनाव लिपिक के कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने चुनाव लिपिक कृष्ण कुमार मिश्रा पर कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के पंचायत मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम काटने और अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।


क्या हैं आरोप-

शिकायत में अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा है कि चुनाव लिपिक कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के कई दर्जन ग्रामों की पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान तमाम वैध मतदाताओं के नाम बिना वजह काट दिए गए हैं। आरोप है कि नाम जोड़ने और कटे नाम पुनः जुड़वाने के बदले अवैध वसूली की जा रही है। अधिवक्ता का कहना है कि इससे क्षेत्र के मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।


एसडीएम को सौंपा पत्र-

त्रिलोकी नाथ तिवारी ने एसडीएम कर्नलगंज को दिए शिकायती पत्र में मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर चुनाव लिपिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, इसमें किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कांग्रेस नेता हैं तिवारी-

त्रिलोकी नाथ तिवारी कर्नलगंज से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रह चुके हैं। बार एसोसिएशन कर्नलगंज में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में उनकी पहचान है। उनके आरोपों के बाद तहसील परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


क्या कहते हैं अधिकारी-

मामले में चुनाव लिपिक कृष्ण कुमार मिश्रा से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। एसडीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक शिकायत प्राप्त हुई है,मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

”go"