गोण्डा। जनपद के मोतीगंज क्षेत्र के पत्रकार मोहम्मद सुलेमान के लिए भाजपा नेता सौरभ तिवारी मसीहा बने।
बताते चलें कि मोहम्मद सुलेमान की तबीयत काफी दिनों से खराब है जिनका इलाज लखनऊ में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। उनके हार्ट का ऑपरेशन होना है छल्ला पडना है जब इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मजदूर कामगार पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी को हुई तो उन्होंने संपर्क किया और₹1000 का सहयोग राशि भेजा। उन्होंने सुलेमान को आश्वासन दिया कि 30 जून को भी सहयोग राशि दूंगा और अपने कार्यकर्ताओं व सहयोगियों से भी सहयोग करवाऊंगा। उन्होंने कहा जाति-पाति से बढ़कर इंसानियत है। इस पर सुलेमान ने कहा की इस समय जो भी हमारा सहयोग करेगा उसको तहे दिल से धन्यवाद। वहीं जनपद गोंडा के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के लगभग अधिक से अधिक पत्रकारों ने भी बहुत से पत्रकारों ने सुलेमान के इलाज के लिए सहयोग किया है। सुलेमान ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद गोंडा के जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के अनुरोध पर कुछ साथियों ने सहयोग किया है। वही कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि जो भी मदद होगी हम लोग करेंगे।
दो वर्ष पहले मोहम्मद सुलेमान पत्रकार की पत्नी के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। जिसमें लगभग 10 लाख रुपए से ऊपर का खर्च आया था इसीलिए सुलेमान काफी परेशान थे। ईश्वर ने परीक्षा के इस घड़ी में उन्हें भी बीमारी दिया है और साथ ही कहा गया कि मोहम्मद सुलेमान काफी परेशान हैं इनका सभी लोग हर संभव मदद करें जिससे कि इनका इलाज सही तरीके से हो सके।

