गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रहमत अली उर्फ टीड़ी के द्वारा सालपुर सेमरा में किया गया है खलिहान में अवैध आक्रमण

 



-खलिहान में अवैध अतिक्रमण से आसपास के लोगों के घरों के सामने व दीवाल के किनारे भर रहा पानी जिससे लोगों के घर से निकलने व दीवाल गिरने की आशंका बनी है ।

-खलिहान से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का दिया गया समय-- लेखपाल 

गोण्डा। शासन प्रशासन के द्वारा लाख प्रयास करने के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर अवैध आक्रमण करना लोगों द्वारा आम बात हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात के सालपुर सेमरा ग्राम पंचायत सिकली पुरवा में रहमत अली उर्फ टीड़ी के द्वारा सरकारी खलिहान की भूमि गाटा संख्या 452 पर अवैध रूप से आक्रमण करके झुग्गी झोपड़ी ,जानवरों का नादा, चारा काटने की मशीन, मुर्गी का दरबा आदि के साथ मिट्टी पाट करके अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा गया है।

पूर्व में भी कई लोग दे चुके हैं इस संबंध में शिकायती पत्र 

उपरोक्त अतिक्रमणकारी रहमत अली के द्वारा अवैध रूप से किये गये खलिहान अतिक्रमण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात,जिलाधिकारी गोंडा को शमशेर नूर आलम नौशाद बबन एचपी श्रीवास्तव आदि के द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया जा चुका है परंतु समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी है और उपरोक्त खलिहान से अवैध अतिक्रमण नहीं हट सका है। स्थानीय लोगों के द्वारा समाचार पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचते हुए उपरोक्त खलिहान से आक्रमण हटाने की मांग की है।

क्या कहते हैं क्षेत्रीय लेखपाल

इस संबंध में हमारे संवाददाता द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल प्रिंस मौर्य से दूरभाष पर वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि 21जून  को मौके पर जाकर  गांव वालों के बीच में उपरोक्त खलिहान का सीमांकन  करके खलिहान में आक्रमण किए हुए रहमत अली उर्फ टीड़ी को 15 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है । यदि उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो 15 दिन के बाद में पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी।

”go"