गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मनकापुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, आंधी-पानी ने बढ़ाई मुसीबत, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से बहाल हुई आपूर्ति



​मनकापुर-गोण्डा। भीषण गर्मी और लगातार चढ़ते पारे के बीच मनकापुर कस्बे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बढ़ते तापमान के साथ ही बिजली की मांग (ओवरलोडिंग) इस कदर बढ़ी है कि पूरा सिस्टम हांफने लगा है। क्षेत्र में कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, तो कहीं लो वोल्टेज और बार-बार हो रही अघोषित ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। आंधी-पानी ने बढ़ाई मुसीबत, अंधेरे में डूबा इलाका शनिवार को आए तेज आंधी-पानी ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया।​जवाहर नगर (ईदगाह रोड): यहां लगा 600 KV का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर जल गया। ​आजाद नगर घोसियाना में एक विशाल नीम का पेड़ गिर जाने से लगभग तीन विद्युत पोल टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। ​विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए भेजा और बैकअप के तौर पर इमरजेंसी ट्रॉली 400 केवी ट्रांसफार्मर लगाया। इसके जरिए दो पारियों में बाजार की विद्युत तो बहाल की गई, लेकिन ओवरलोड होने के कारण वह भी दिनभर आंख-मिचौली करता रहा। लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी दगा दे गए, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर गुजारने पर मजबूर होना पड़ा।

​जनसमस्या देख मैदान में उतरे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी,आपूर्ति ठप होने से परेशान

उपभोक्ताओं ने जब स्थानीय बिजलीघरों और विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा, तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी तुरंत मदद के लिए आगे आए। ​नगर अध्यक्ष दुर्गेश सोनी उर्फ बबलू और पसमाजसेवी व सभासद वैभव सिंह ने दिन-रात एक करते हुए फॉल्ट को ठीक कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू रूप से बहाल कराना था, ताकि जनता को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिल सके।

​सराहनीय प्रयास-

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के अथक प्रयासों के बाद मौके पर इमरजेंसी ट्राली 400 केवी, 250 केवी, 200 केवी और 100 केवी के ट्रांसफार्मर लगवाए गए। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और अपने जनप्रतिनिधियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 ​-जिम्मेदार पक्षों के मुख्य वक्तव्य-​उपभोक्ताओं से अपील-

​"गर्मी के इस मौसम में उपभोक्ता अनावश्यक लोड को कम करें ताकि सिस्टम पर दबाव कम हो सके। साथ ही, फील्ड पर फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे बिजली कर्मचारियों का सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें।"- वैभव सिंह (प्रख्यात समाजसेवी एवं सभासद)

विभागीय अधिकारियों का आश्वासन,

​"गर्मी के कारण बिजली की डिमांड अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। हमारी टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं। आंधी और ओवरलोडिंग के कारण आए फॉल्ट आदि की समस्याओं को तुरंत ठीक किया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी।"

--सत्य रोहन (जूनियर इंजीनियर)

”go"