गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में गोंडा का शानदार प्रदर्शन, जय सिंह व कामाक्षी भूषण सिंह ने जीते रजत पदक

 


गोण्डा। 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में गोंडा जनपद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के युथ मेन वर्ग में जय सिंह ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर विमेंस वर्ग में कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह की सुपुत्री कामाक्षी भूषण सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

       प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों के बीच अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और उत्कृष्ट निशानेबाजी का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गोंडा जनपद में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता को जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

     जय सिंह के रजत पदक के साथ उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं कामाक्षी भूषण सिंह ने जूनियर विमेंस वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

      दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

     49वीं उत्तर प्रदेश राज्य ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल यह उपलब्धि गोंडा जनपद के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है तथा इससे क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी

”go"