गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिजली कटौती और ट्रिपिंग से करनैलगंज के उपभोक्ता बेहाल

 


करनैलगंज-गोण्डा। भीषण गर्मी के बीच करनैलगंज नगर में लगातार बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह-शाम रोस्टिंग, दिनभर दर्जनों बार बिजली का आना-जाना और रात में घंटों आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक दिक्कत नगर के फीडर संख्या-3 से जुड़े उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है।

     स्थानीय लोगों के अनुसार फीडर संख्या-3 से कस्बे के बड़े हिस्से के साथ सरयू नदी तक बिजली आपूर्ति की जाती है। अत्यधिक लोड के कारण इस फीडर पर ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या आम हो गई है। बालकराम पुरवा और सकरौरा चौराहा पर लगे ट्रांसफार्मरों का फ्यूज प्रतिदिन उड़ जाना अब सामान्य बात बन चुकी है। कई बार बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई बंच केबल भी चिंगारी छोड़ते हुए जलने लगती है, जिसे ठीक करने में घंटों लग जाते हैं। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली गुल हो जाती है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि तपती गर्मी में बिजली ही राहत का सबसे बड़ा सहारा है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था ने लोगों को बेहाल कर दिया है। घरों में उमस और गर्मी से रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं बाहर निकलना भी चुनौती बना हुआ है। राजेश कुमार, अनिल कुमार, राकेश, रामगोपाल, सतीश कुमार, ननकू, राजाराम और विनय कुमार समेत कई उपभोक्ताओं ने विभाग से व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। विद्युत उपखंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव का कहना है कि फाल्ट की सूचना मिलने पर तत्काल सही कराया जाता है। जितनी भी बिजली आपूर्ति करनैलगंज को मिल रही है वह सप्लाई लगातार की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते तारों में आ रहे फॉल्ट को तुरंत सही कर दिया जाता है।

”go"