गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कर्नलगंज में कानून-व्यवस्था तार-तार: युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला,हालत गंभीर- लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर



-देर रात घर में घुसकर किया हमला, आरोपी फरार; पुलिस की गश्त पर उठे सवाल।


गोण्डा । कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की पोल खोलने वाली वारदात सामने आई है। नगर कर्नलगंज के कैलाशबाग़ मोहल्ले में मंगलवार देर रात घर में घुसकर राहुल गोस्वामी व उनके परिवार पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। हमले में राहुल गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जिला अस्पताल गोण्डा और हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  

रात के अंधेरे में घर पर बोला धावा

आरोप है कि नीरज गोस्वामी और जतिन तिवारी ने मंगलवार देर रात राहुल गोस्वामी के घर में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों को बचाने आए अन्य सदस्यों पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। खून से लथपथ राहुल को परिजन तत्काल सीएचसी कर्नलगंज ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गोण्डा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

पुलिस की गश्त पर सवाल, आरोपी फरारǰ

घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सक्रियता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नगर क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर चाकूबाजी की घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आपराधिक तत्व सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से उनके हौसले बुलंद हैं। घटना के 12 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।  

पुरानी रंजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  

क्षेत्र में दहशत, उठी सुरक्षा की मांग

देर रात हुई इस वारदात से कैलाशबाग़ मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लगातार हो रही वारदातों से साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का कानून से भरोसा उठ जाएगा।

”go"