गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-खेत मे लगे कंटीले तार में प्रवाहित विद्युत करेंट के चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत

 


गोण्डा । जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र कोटिया मदारा के राजस्व ग्राम मोहन टेपरा स्थित भुंडरियन पुरवा में गुरुवार की सुबह एक 52 वर्षीय किसान लल्लू की खेत में लगे कंटीले तारो में विद्युत करेंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार भुंडरियन पुरवा के रहने वाले लल्लू (52 वर्ष) पुत्र जगदीश रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपने खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि उनके खेत के पास ही स्थित एक दूसरे खेत में फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए दद्दू पुत्र नान्हे द्वारा खेत के किनारे लगे लोहे के तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट दौड़ाया गया था। खेत की रखवाली के दौरान लल्लू का पैर अनजाने में उसी करंट वाले तार से छू गया और मौके पर ही तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।​जब काफी देर तक लल्लू घर वापस नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ढूंढते हुए जब लोग खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। लल्लू का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि खेतों में फसलों को बचाने के लिए इस तरह अवैध रूप से करंट दौड़ाना बेहद खतरनाक है और ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

”go"