गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा व प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर अरविन्द कुमार यादव के नेतृत्व में धानेपुर की पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत बारह नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि थाना धानेपुर क्षेत्र के भिन्न-भिन्न विवाद से सम्बन्धित राकेश कुमार पुत्र कोरी उम्र करीब 25 वर्ष, मेलाराम पुत्र लोनी उम्र करीब 20 वर्ष, राजकुमार पुत्र राजाराम उम्र करीब 30 वर्ष
निवासीगण ग्राम सीरबनकट थाना धानेपुर गोण्डा, आलम पुत्र जुवेर खान उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम दम्मन पुरवा मौजा उज्जैनीकला थाना धानेपुर गोण्डा, शिवकुमार जायसवाल पुत्र स्व0 रामकृपाल जायसवाल उम्र करीब 40 वर्ष, रामप्रताप पुत्र रामजनम उम्र करीब 25 वर्ष, हनुमान पुत्र मुन्नालाल उम्र करीब 30 वर्ष, रोशन पुत्र रामफेर उम्र करीब 22 वर्ष, अमेरिका पुत्र सुखलाल उम्र करीब 30 वर्ष, मातादीन पुत्र केशवराम उम्र 28 वर्ष, पन्नालाल पुत्र राजमनि उम्र 19 वर्ष, रामफेर पुत्र रामनरायन उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम बगुलही थाना धानेपुर गोण्डा के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के कारण धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही कर अभियुक्तगणों का चालान कर सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारीकर्ता टीम में
उपनिरीक्षक गंगोत्री यादव, उपनिरीक्षक रामकृपाल यादव, हेड कांस्टेबल रूपचन्द्र, हेड कांस्टेबल आनन्द प्रकाश यादव, आऱक्षी अनिरूद्ध बहादुर सिंह व अजीत भारती शामिल रहे।

