गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सुधांशु को मिला नेशनल इंपैक्ट सोशल अवॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान

 


गोण्डा। जिले के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा पूरे बदल मिश्रनपुरवा निवासी सुधांशु मिश्र को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2  राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह’ में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (लंदन) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में टीम निफा उत्तर प्रदेश एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुधांशु मिश्र जिले सहित विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर जिले के सहयोगी अंकित तिवारी, अंशुमान, आलोक पांडेय ने सुधांशु मिश्र को बधाई दी।

”go"