गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

जन-जन को जगाना है टीवी को भगाना है ,सीएमओ ,विश्व टीवी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

जन-जन को जगाना है, टीबी को भगाना है : सीएमओ

विश्व टीबी दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
पवन कुमार द्विवेदी/गोंडा
जनपद में शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया | इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरुक किया गया | इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमा शंकर मिश्र ने की | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि वर्ष 2025 तक जनपद समेत पूरे देश से क्षय रोग समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का उद्देश्य ही यही है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी तरह जागरूक किया जाए और लक्षण वाले या संक्रमित व्यक्ति का तत्काल इलाज शुरू किया जाए | उन्होंने कहा कि बताया कि इस साल विश्व क्षय रोग दिवस की थीम है-  ‘हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं। यह थीम तभी सार्थक होगी, जब इस रोग की समाप्ति के लिए समाज का हर व्यक्ति सहयोग करे | अधिकाधिक लोग निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लें और उन्हें क्षय रोग से स्वस्थ बनाने में सहयोग करें | उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर अब हर माह की 15 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है | इन दिवस पर तत्काल जांच और तत्काल इलाज शुरू करने की व्यवस्था है | इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है | विभाग का प्रयास जन-जन को टीबी के प्रति सचेत करना है और जिले से टीबी को भगाना है |

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एपी सिंह ने संगोष्ठी में उपस्थिति लोगो के समक्ष टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव व औषधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की | इसके बाद उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री की वर्ष 2025 तक टीबी के समूल उन्मूलन की प्रतिबद्धता को साकार करने एवं टीबी मुक्त जनपद बनाये जाने की शपथ दिलाई |

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा बतायी | निःक्षय पोषण योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से आरम्भ हुयी माननीय इस योजना के तहत 05 वर्षों में लगभग 28000 टीबी मरीजों को कुल 4.5 करोड रुपये प्रत्यक्ष रूप से उनके बैंक खातों में इलाज के दौरान पौष्टिक आहार लेने के लिए दिया गया है | इस मौके पर 30 टीबी मरीजों को गोद दिया गया | इसमें सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा 10 मरीज, डॉ जय गोविन्द, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा 05 मरीज, डॉ एपी सिंह द्वारा 05 मरीज, समाज सेवी अंशू सिंह द्वारा 10 मरीज गोद लिये गये |

जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक सरन ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलना है, इसके क्रम में 25 मार्च को ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में पोषण कार्यक्रम मनाया जाएगा, इसमें कुल 250 मरीजों को जनपद के विभिन्न-विभिन्न ब्लॉकों में गोद लिया जायेगा | मरीजों की यदि बात करें, तो जिले में वर्ष 2021 में 6211 टीबी के मरीज खोजे गए, जिसमें से 5888 मरीज ठीक हो गए | वर्ष 2022 में 7337 मरीज मिले, जिसमें 5049 मरीज ठीक हो चुके हैं | वर्ष 2023 में अब तक 1721 खोजे गए हैं | वर्तमान में 4203 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है ।

संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह व रविकांत शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे |

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"