बहराईच। जनपद के कार्यालय पुलिस अधीक्षक के पीआराओ सेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 435 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमती करीब 02 करोड 17 लाख रुपये ) के साथ 04 अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार थाना पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.01.2023 को उ0नि0 अश्वनी कुमार पाण्डेय मय पुलिस बल व एसएसबी बल के साथ देखभाल क्षेत्र , चेकिग संदिध व्यक्ति वस्तु वाहन के दौरान रेलवे स्टेशन पानी टंकी कस्बा रुपईडीहा के पास से अभि0गण 1. ताज बाबू उर्फ समीर पुत्र मो0 समी निवासी घसियारन मोहल्ला कस्बा व थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के कब्जे से 110 ग्राम स्मैक 2. बब्लू उर्फ मो0 अमीन पुत्र मो0 समी निवासी घसियारन मोहल्ला कस्बा व थाना रुपईडीहा बहराइच के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक 3. संजय केवट पुत्र राजू केवट निवासी घसियारन मोहल्ला कस्बा व थाना रुपईडीहा बहराइच के कब्जे से 120 ग्राम स्मैक 4. दिनेश केवट पुत्र राजू केवट निवासी घसियारन मोहल्ला कस्बा व थाना रुपईडीहा बहराइच के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक को समय 10.45 बजे सुबह कुल 435 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 0008/2022 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।

No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।