परसपुर-गोण्डा । पौराणिक मान्यताओं को सहेजे भगवान वाराह की अवतार स्थली पसका सूकरखेत में आदिकाल से पौष पूर्णिमा में लगने वाले मेले और मुख्य स्नान का तीन दिवसीय पसका पर्व का समापन शुक्रवार को हो गया। इस मौके पर सैकड़ों नागा,साधु-संतों व करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मालूम हो कि परसपुर के पसका सूकरखेत में लगने वाला यह ऐतिहासिक मेला तमाम पौराणिक मान्यताओं को समेटे हुए हैं। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने पृथ्वी को मुक्त कराने के लिये भगवान वाराह का रूप धारण किया था। इसलिए इस तपोस्थली को सूकरखेत या वाराह क्षेत्र भी कहा जाता है। इस धार्मिक स्थली को लोग स्वर्ग की भी संज्ञा देते हैं। पवित्र सरयू नदी के तट पर बड़ी संख्या में नागा,साधु-सन्यासी तथा गृहस्थों ने सांसारिक सुख सुविधाओं को तिलांजलि देकर फूस की कुटिया डाल कर कल्पवास,तपस्या में लीन रहते हैं। पसका सूकरखेत में सरयू व घाघरा दोनों नदियां मिलती हैं। इसलिए इस स्थली को संगम कहते हैं। इस का महात्म्य स्कन्द पुराण में भी इस तरह मिलता है। ‘दशकोटि सहस्त्राणि, दस कोटि शतानि च। तीर्थानि सरयू नद्या घर्घरोदक संगमें’ अर्थात सरयू व घाघरा तट पर हजारों तीर्थ विद्यमान हैं। रामचरित मानस के बालकांड में भी इस पुण्य क्षेत्र का उल्लेख मिलता है। मानस में कहा गया है कि ‘त्रिविधि ताप नाशक त्रिमुहानी’। ऐसी मान्यता है कि संगम के त्रिमुहानी में स्नान करने से लोगों को तीनों तापों से मोक्ष प्राप्त होता है। इसलिए पसका संगम को लघु प्रयाग भी कहा गया है। पौष पूर्णिमा पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान, दान कर भागवत भजन किया। वहीं सनातन धर्म परिषद एवं सूकरखेत विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में पसका में 41वां राष्ट्रीय रामायण मेला एवं सूकरखेत महोत्सव का भी आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष डॉ० स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि सूकरखेत संगम स्नान पर्व पर भारी संख्या में साधु संत संन्यासी व गृहस्थ जन सीताराम नाम जप,भजन करके सत्संग व भंडारा में शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।