कर्नलगंज-गोण्डा। छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया। मामला विकासखंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पांडेयचौरा से जुड़ा है। यहां सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी किया। ग्रामीणों का आरोप है की विकास विभाग व तहसील के अधिकारी संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत पांडेयचौरा पहुंचे। जहां सड़क सहित क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने को कहा। पशुओं से परेशान होने की वजह से सभी ने मिलकर एक दर्जन से अधिक पशुओं को पकड़वाया। मगर अधिकारी केवल दो पशुओं को वाहन से लेकर चले गए। शेष पशुओं को रविवार को वाहन से गौशाला पहुंचाने का आश्वासन दिए थे। जिससे पशु भूखे प्यासे बंधे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं को गौशाला पहुँचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पशुओं को गौशाला नहीं पहुँचाया गया तो सड़क जाम करकें प्रदर्शन किया जायेगा। तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो पशुओं को गौशाला पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।