गोण्डा। जनपद के इटिंयाथोक थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा के पास गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे छात्र को पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए घायल छात्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली ळें देहात कोतवाली क्षेत्र के पैडी अजब के मजरा देवरी के पारसनाथ अवस्थी का 11 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन जो गांव के पास विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। गुरुवार को वह विद्यालय से पढ़कर घर गया। इसके बाद घर से साइकिल लेकर मुंडेरवा ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुआ था। ट्यूशन पढ़कर घर जाते समय प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा ही था कि गोंडा से बहराइच की तरफ जा रही पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को देते हुए घायल छात्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर तैनात चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक कमलाकर पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक के चाचा रवि अवस्थी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

