कर्नलगंज-गोण्डा। जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुवा पुलिस चौकी क्षेत्र के मसवलिया प्रहलादगंज मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर बाद डंपर के आगे आयी कार भिड़ गई। हादसे में लखनऊ के कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भी देरी पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में फंसे चालक का शव बाहर निकाला। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद करनैलगंज से जरवल की ओर जा रहा डंपर जा रहा था। मसवलिया प्रहलादगंज के पास स्थित पुल के डिवाडर के पास पहुंचा तो गोण्डा की ओर आ रही कार अचानक डिवाडर से टकराकर अचानक दूसरी तरफ के लेन में आ गई। जिससे दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद डम्पर भी सड़क से नीचे चला गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना भंभुवा पुलिस चौकी पर दी। गांववालों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। गांववालों की मदद से कार में फंसे कार चालक का शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान लखनऊ मे कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के हरिओम गुप्ता के रूप में हुई। चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई को सूचना दे दी गयी है। आगे की कार्रवई चल रही है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

