गोण्डा। जनपद के कार्यालय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना कौडिया क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी करने के 2 अभियुक्तगण- 1. लल्लू पुत्र पारस निवासी ग्राम टिकुइया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच 2. कुंवारे पुत्र छेदी खटिक निवासी ग्राम सुल्ताना थाना विशेर्श्वरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक अदद टुल्लू पम्प बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0-335/2022 धारा- 379/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

