रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी/ कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। विकासखंड इटियाथोक में 3 किसानों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी मजहर हुसैन ने बताया आज इटियाथोक ब्लॉक सभागार में किसान सम्मान दिवस मनाया गया जिसमें क्षेत्र के पांडे पुरवा निवासी पीर गुलाम को मत्स्य पालन के लिए ,पूरे बसालत की रहने वाली किसान शांति देवी को सरसों उत्पादन के लिए, व ग्राम पंचायत कठौआ की किसान श्रीमती नगीना सिंह केले के उत्पादन के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें जिससे उनकी आय दुगनी हो सके जिसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है अच्छी अच्छी तकनीक ला रही है किसानों से अनुरोध है कि उन तकनीकों का इस्तेमाल कर वह अपनी आय को दुगनी करें इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जगदीश प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरैया झूमन जावेद खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूरे बसालत बड़कऊ सिंह, एटीएम रविंद्र कुमार सिंह व अनिल चौबे सहित ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

