कर्नलगंज-गोण्डा। गायत्री परिवार गोंडा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मलौना में एक सार्वजनिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मलौना घाट से लेकर भौरीगंज घाट के दोनों तरफ तट पर बसे गांवों के ग्रामीणों को नदियों की सफाई व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। नदियों के संवर्धन सम्बन्धी जानकारी व ग्रामीणों को सामूहिक गायत्री मंत्र व ध्यान साधना से उनके मानसिक विकार को दूर कर रोग मुक्त रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। जिला सयोंजक ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा इसी क्रम में बाल गोपाल वैश्य ने इस कार्यक्रम का विशेष नेतृत्व करने के लिये तहसील संयोजक के रूप में मुन्नालाल तिवारी को आगे आने के लिये निवेदन किया। जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामतेज मिश्र ने उपस्थित ग्रामीणों को नदी में कूड़ा न फेंकने का अनुरोध करते हुए इससे होने वाले नुकसान को विस्तार से बताया। ब्लॉक संयोजक शुशीला सिंह ने इस घाट के किनारे बसे सभी गांवों में महिलाओं को स्वालंबन से जोड़ने की बात कही। योगाचार्य आदर्श मिश्र ने इन सभी गांवों में योग शिविर के माध्यम से युवाओं व बच्चो को शारीरिक लाभ पहुंचाने के लिये कहा। गोंडा नेचुरल्स के अमित पांडेय ने इन सभी गांवों में कैम्प लगाकर जैविक खेती के माध्यम से होने वाले लाभ के बारे में बताने का आश्वाशन दिया। ग्राम प्रधान मलौना पांडेय, सुनील जैसवाल, अभिषेक सिंह ,पारसनाथ तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, जितेंद्र सिंह, अजय दीक्षित ने गायत्री परिवार के इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।