कर्नलगंज-गोण्डा। साहित्यिक संस्था बज्में शामें ग़ज़ल की सालाना काव्य गोष्ठी नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित अल्लामा अक़बाल लाइब्रेरी में आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता उस्ताद शायर रहबर दरियाबाद ने की जबकि संचालन याकूब सिद्दीकी अज्म गोंडवी ने किया। जिसमें मुख्यअतिथि वरिष्ठ शायर नसीर अंसारी बाराबंकवी एंव विशिष्ट अतिथि के तौर पर अदील मंसूरी व रईस सिद्दीकी शामिल रहे। मुख्य वक्ता मौलाना अरशदुल कादरी बहराइच ने अपनी तकरीर में हजरत मोहम्मद की सीरत को अपनाने पर जोर दिया और सब के साथ मोहब्बत व सौहार्द की प्रेरणा दी। संरक्षक गणेश तिवारी नेश ने कहा कि मक्का की जीत पर हुजूर ने अपने दुश्मनों को माफ कर दिया। महामंत्री मुजीब सिद्दीकी ने नातिया शायरी पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में गैर मुस्लिम शायरों ने हुजूर की शान में बहुत कुछ लिखा है। वही मुस्लिम शायरों ने कृष्ण जी की भक्ति में लिखा है। संस्था अध्यक्ष हाजी शब्बीर शबनम ने स्वागत वक्तव्य दिया। गोष्ठी के दौरान मुईद रहबर लखनवी, फ़ौक बहराइची, ताज मुहम्मद क़ुरबान, अजय श्रीवास्तव, अवधराज वर्मा करुण, रहबर ताबानी, नसीर अंसारी, अदील मंसूरी, मुजीब सिद्दीकी, रईस सिद्दीकी, नियाज कमर, अनीस खां, उवैस कादरी, डॉ असलम बकाई, अल्ताफ हुसैन राईनी, सगीर सिद्दीकी, साबिर अली गुड्डू, मेराज शिवपुरी, खलील अख्तर लखनवी, अकील दरियाबादी, उत्तम कुमार शोला निजामुद्दीन शम्स, सलीम बेदिल, आमिर खां कादरी आदि ने कलाम पेश किये।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।