रिर्पोट-आर तिवारी
गोण्डा। जनपद के थाना धानेपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवरिया अलावल गांव निवासी एक महिला ने गाव ही के निवासी पर जबरन कब्जा करने तथा बिरोध करने पर परिजनों सहित मिल कर मारने पीटने गाली गलौज देनै का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला हसीना बानो पत्नी मुख्तार खान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बताया कि तथा विपक्षी पप्पू पुत्र वसीम का घर अगल बगल है आरोप लगाते हुए बताया विपक्षी मेरी दीवार पर जबरन अपने घर का छत लगा रहे हैं जबकि उन्हें अपनी दीवार उठाना चाहिए लेकिन जबरदस्ती मेरी दीवार पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका मैंने बिरोध किया और कहा छत अपने हिस्से में दीवार उठा कर लगाओ इस बात पर बिपक्षी नाराज हो गए और गाली गलौज देने लगे फिर उनके परिवार के आमीन पुत्र जुम्मन ,मेहरूलनिशा पत्नी वसीम,तथा आमीन की पत्नी नाम अज्ञात सभी एक मत होकर मारने पीटने लगे। जिससे चोटे आई। पीड़िता ने। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है इस बाबत थाना अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द सिंह ने बताया तहरीर मिली है मामले की समुचित जांच कराने के उपरांत उचित कार्रवाई किया जायेगा।

