गोण्डा। जनपद के परसपुर विकास खंण्ड क्षेत्र के ब्लाक क्षेत्र में गेंहू बुवाई में आवश्यक डीएपी उर्वरक पाने को लेकर किसान भटक रहे हैं। वितरण केन्द्र पर डीएपी खत्म का बोर्ड देखकर किसान बैरंग खाली हाथ वापस लौटने को मजबूर हैं। उर्वरक वितरण केन्द्र पर किसानों की अपार भीड़ उमड़ रही है। वहीं इसके जिम्मेदार विभागीय अधिकारी व प्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर मुंह मोड़ लिये हैं। जिससे किसानों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। किसानों का आरोप है कि डीएपी उर्वरक के लिए किसान तीन दिनों से इफको नामक वितरण केन्द्र का चक्कर काट रहे हैं। बेलसर मार्ग स्थित इफको नामक संचालित वितरण केन्द्र पर तीन दिनों से डीएपी खाद नदारद है। जिससे किसान अन्यत्र जगह पर महंगे दामों में डीएपी खरीदने को विवश हैं। धान की फसल सहेजने के बाद किसान अब गेहूं बुवाई को जुट गया है। उर्वरक के लिए किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि रसूखदार लोगों के अलावा सामान्य किसानों को डीएपी खाद के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। केंद्र पर डीएपी उर्वरक स्टाक खत्म होने का बोर्ड देखकर किसान निराश होकर वापस लौट आते हैं। जिसके कारण गेंहू बुवाई में जुटे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। एक तरफ सरकार किसान हितैषी होने का तमाम दावा कर रही है। वहीं डीएपी की किल्लत के चलते किसानों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है।इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने कहा कि इफको में खाद की कोई कमी नहीं है। इफको के दुकानदार के यहां शादी थी इसलिए शायद उसने दुकान न खोला हो। इसके अतिरिक्त प्रायवेट दुकानों पर भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। इसके अलावा मै अभी इफको दुकानदार को फ़ोन करके देखता हूं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।