गोण्डा। थाना क्षेत्र के उज्जैनी कला के भगनपुरवा वाली चनका देवी की जमीन पर जबरन कब्जे करने को लेकर उनके विपक्षी जो जमीन हथियाना चाहते है उन्होंने कल रात्रि में विरोध करने पर चनका देवी व उनके परिजनों की पिटाई कर दी।
रात्रि में मारपीट के दौरान पीड़िता ने 112 पर काल करके शिकायत की थी जिस पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर बताया की निर्माण करने का आदेश है इसलिए निर्माण कार्य नही रोका जा सकता है।
पीड़िता चनका देवी व उनके परिजनों के अनुसार कल उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए विपक्षी कय्यूम खान पुत्र बशीर जबदस्ती नल गड़वा रहे थे मना करने पर मारने को दौड़ा लिया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, किन्तु विपक्षी जबरदस्ती पर आमादा है, पीड़ित परिजनों ने सोमवार को थाने पर प्रर्दर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
जिस पर सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष ब्रह्मानन्द सिंह ने रात्रि में हुए निर्माण को ढहाने का निर्देश देते हुए सख्त हिदायत दी है की जब तक मालिकानाहक का कोई ठोस प्रणाम नही मिल जाता तब तक आरोपी किसी भी प्रकार उस भूमि पर ना तो काबिज होने का यत्न करेंगे, और ना ही कोई निर्माण कार्य किया जाएगा।

