गोण्डा। रविवार को श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ और उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के तकनीकी सहयोग से संचालित नया सवेरा योजना के ब्लॉक कटरा बाजार में पिछले 25 दिन से लगातार 25 ग्राम पंचायत में बाल संरक्षण जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 18.12.2022 को जन जागरण कार्यक्रम अभियान के अंतिम दिन ग्राम पंचायत अशोकपुर में कार्यक्रम के आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अशोकपुर के मजरे अशोकपुर डीहा में कानपुर की संस्कार संस्था के सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा बहु और पंचायत सहायक द्वारा डोर टू डोर ग्राम वासियों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी पर रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। कानपुर की संस्कार संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के प्रति लोगो के जागरूक किया और अपने ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया।
चंद्रेश यादव टीआरपी नया सवेरा ने बाल श्रम करवाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की और श्रम विभाग की बाल श्रमिक विद्या योजना और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी और ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने के लिए ग्राम वासियों को प्रतिज्ञा दिलाई।
पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल निर्मला मौर्य ने पुलिस विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी और बालिकाओं को अपनी शिक्षा क्लास 8 के बाद भी निडर होकर अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित किया और उनकी सुरक्षा का पुलिस विभाग द्वारा आश्वासन भी दिया।
एक्शन ऐड संस्था से नूरजहां ने बालक और बालिका की समानता की बात कही और दोनो को शिक्षा का अधिकार है तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष पूरी होने पर ही शादी करने की बात कही।
ग्राम पंचायत नवल किशोर शुक्ला ने अपनी ग्राम पंचायत को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त रखने का आश्वासन दिया और जन जागरण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका के लिए प्रभावशाली व्यक्ति गुरुचरन को प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में संस्कार संस्था द्वारा बच्चों ने पूछे गए सवाल के विजेता दो बच्चों हिमांशी तिवारी और अतुल मिश्रा को ग्राम प्रधान द्वारा मेडल दिया गया। अंत में ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी विभाग और संस्कार संस्था को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में पंचायत सहायक भगवान मिश्रा, आंगनबाड़ी कुसुम शुक्ला, सरोज देवी, माया देवी, सुनीता और कांति, आशा बहु किरन शर्मा, पुष्पा, पिंकी देवी, निर्मला, नीरज मौर्य, पुलिस विभाग से सत्य पाल राणा और शकुंतला पांडे ने पूर्ण सहयोग दिया।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।