गोण्डा। सरकार यातायात को बेहतर बनाने के लिए हजारों करोड़ रूपये सड़कों का निर्माण कराने के लिए पानी की तरह बहा रही है। लेकिन निर्माण कम्पनियां लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आमजन को होने वाली समस्याओं से कोई सरोकार नही रखते इसका जीता जागता उदाहरण धानेपुर से दतौली को जाने वाली सड़क है। इस सड़क निर्माण में बाधा बन रही अवैध तरीके से बनी दुकानों को ढहाने में महकमे ने तेजी तो दिखाई मगर इस संकरे रास्ते का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ कर कार्यदायी संस्था गायब हो गयी। आलम ये है की मुजेहना ब्लॉक से मुख्य सड़क से उतरते ही दतौली जाने वाले वाहन हिचकोले खा कर करीब सौ मीटर बाद नव निर्मित सड़क पर पहुंच पाते हैं। इस मार्ग पर केवल यही एक स्थान नही जहां सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
इस सोलह किलो मीटर लम्बी सड़क के कई स्थानों पर सड़क लम्बे समय से अधूरी पड़ी है जिसकी वजह से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इटवा चौराहे से करीब एक किलो मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गयी है, इसके बाद आगे बढ़ने पर डाहुका पुल से पहले अथवा उससे सौ मीटर आगे की सड़क अधूरी है।
आगे का सफर तय करने पर रामनगर बाज़ार पार करते ही राहगीर टूटी सड़क पर हिचकोलें खाकर नव निर्मित सड़क पर पहुंच पाते हैं। बहुप्रतीक्षित दतौली मार्ग का निर्माण होने से जहां लोगों में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद जगी थी वहीं दूसरी तरफ इस मार्ग के अमुक अमुक स्थानों पर अधूरी पड़ी सड़क लोगो को पीड़ा पहुंचा रही है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।