गोण्डा। जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र में ऑटो की टक्कर लग जाने से एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कौड़िया थाना क्षेत्र के वल्दी पुरवा गांव निवासी बेनी प्रसाद पुत्र राम समुझ गांव में ही गाय खरीदने गया था। गाय खरीद कर घर लौट रहा था। गांव के पास ही सड़क को पार करते समय ऑटो की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

