तरबगंज-गोण्डा। दुर्जनपुर घाट स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर जमथा में जेठ माह के प्रथम मंगलवार से प्रारम्भ होकर प्रति शनिवार व मंगलवार संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।मंदिर के संचालक अवधी कवि शिवपूजन शुक्ल ने बताया कि कोरोना जैसी भीषण महामारी से निजात पाने के लिये सर्बमंगल की भावना से कोविड नियमों का पालन करते हुये यह आयोजन किया गया है।भक्तों को मास्क लगाने व दैहिक दूरी का पालन करने के लिए निवेदन किया गया है।आयोजन में वेद प्रकाश दुबे,शुशील पाण्डेय ,पवन गुप्त,रंजीत सिंह रवीन्द्र पाण्डेय एडवो,विनोद शुक्ल, बालमुकुन्द पाण्डेय ,ग्राम प्रधान मन्नू पाण्डेय, विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय की स्वप्रेरणा से तन,मन,धन,से कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत हैं।

