गोण्डा। जनपद के कार्यालय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने मु0अ0स0 450/2022 धारा 306 भा0द0वि0 सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अम्बिका प्रसाद पुत्र अवधराम निवासी भोलापुरवा मझौरा थाना परसपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को मार पीटकर घर से निकाल दिया था जिससे आहत होकर पीडित ने आत्महत्या कर लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत करायी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना कर दिया गया।गिरफ्तार कर्ता टीम मे उप निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय मय टीम शामिल रहे।

