गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कर्नलगंज नपाप की मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की

 
kaaryakartaon-ne-naaraajagee

कर्नलगंज-गोण्डा। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नए परिसीमन के बाद नए लुक में आई करनैलगंज नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची की गड़बड़ियों को सही कराने की मांग की है। भाजपा नगर निकाय नगर संयोजक आशीष गिरी, नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, मदन मोहन उर्फ अन्नू बाबा, भोले सिंह आदि ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि एक दर्जन वार्डों में विशेष वर्ग के लोगों का नाम बढ़ाने के साथ-साथ शादी करके अलग घर बसाने वाली महिलाओं व मृतक हो चुके लोगों के नाम को मतदाता सूची पर हटाया नहीं गया है। बल्कि बाहरी लोगों के नाम सूची में जो शामिल थे उन्हें भी छोड़ दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में लगे बीएलओ के द्वारा यह मनमानी तरीके से कार्य किया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 16 में एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा नाम बढ़ाने के लिए दिए गए आवेदन को गायब कर दिया गया। मतदाता सूची में नाम उनका शामिल ही नहीं किया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश है। उप जिलाधिकारी हीरालाल ने मामले में तहसीलदार करनैलगंज को जांच टीम बनाकर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

”go"