गोण्डा। जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के भरीवा बाजार निवासी दो बच्चो की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का अरोप है कि भरीवा बाजार निवासी शिवपूजन वर्मा मेरी पत्नी से अक्सर फोन पर बातचीत करते रहते थे। कई बार मना करने पर नहीं माने। इसके बाद मेरी पत्नी को भगा ले गया। पत्नी अपने साथ सर्राफा की दुकान में रखी पांच लाख की नकदी, पांच तोला सोना भी ले गई। थानाध्यक्ष प्रवोध कुमार ने बताया कि शिवपूजन वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

