गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पंचायत भवन के निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी कर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत

 
dhan-ke-durupayog-kee-shikaayat

कर्नलगंज-गोण्डा। पंचायत भवन के निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी कर सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। विकासखंड करनैलगंज की ग्राम पंचायत कंजेमऊ निवासी संदीप सिंह ने जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें कहा गया है कि नवनिर्मित पंचायत भवन के निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता की बड़े पैमाने पर अनदेखी की गई है एवं सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। दीवाल में पीला व दोमा ईट का प्रयोग करते हुए सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं लगाया गया है। फर्श की गुणवत्ता बेहद खराब है भवन में खिड़की दरवाजे भी मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। कंप्यूटर मेज की खरीद में वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक कीमत दिखाई गई है। इसकी जांच कराने की मांग करते हुए शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र भेजा है। उधर खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी कहते हैं जांच के लिए टीम गठित की जा रही है।

”go"