गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत मामले में तीन दिन बाद परिजनों ने हत्या के आरोप के तहत थाने पर तहरीर दी

 
aarop-ke-tahat-thaane-par-tahareer-dee

गोण्डा। जनपद के इटिंयाथोक थाना क्षेत्र के युवक के मौत मामले में परिजनों ने तीन दिन बाद थाने पर दी तहरीर दी और हत्या का आरोप लगाया है। प्रकरण कोतवाली इटियाथोक के गांव कर्मडीह कला पंडित पुरवा का है। गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ नकाब की बीते शनिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी मृतक की भाभी गीता देवी द्वारा किए गए शिकायत में कहा गया है कि उनका देवर बीते कई वर्षों से शकुंतला देवी के यहां मजदूरी करता था किसी कारणवश उनके बेटों द्वारा बेरहमी से मारा पीटा गया था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हम लोगों द्वारा उनको इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया की तहरीर मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है।

”go"