गोण्डा। प्रत्येक माह के तेरस पर दुखहरणनाथ मन्दिर में भोलेनाथ शिव का शृंगार किया जाता है। छोटे महंत राघवेन्द्र मोहन ने बताया कि मंगलवार को शुभ तेरस के अवसर पर बाबा दुखहरण नाथ जी का श्रृंगार युवा समाजसेवी वरदान मेहरोत्रा ने अपने हाथों से किया। उन्होंने शिव परिवार के मुखिया बाबा दुखहरणनाथ से सभी नगर वासियोंको स्वस्थ शांति वैभव बढ़ाने की प्रार्थना की और भक्तों को अपने परिवार की शरण में लगाए रखने की कामना की। महंत ने बताया बाबा दुखहरण नाथ के मंदिर पर हर महीने जल चढ़ी की तेरस पर बाबा दुखहरण नाथ का श्रृंगार भक्तों द्वारा किया जाता है। जिसमें भक्त बाबा को दूध दही शहद देसी घी शक्कर एवं पंचामृत से स्नान कराते है उसके बाद बाबा को गंगाजल से स्नान कराते हैं उसके बाद बाबा को चंदन रोली अबीर गुलाल इत्र आदि समर्पण करते हैं। तत्पश्चात बाबा को पांचो मेवा पांचों फलएवं मिष्ठान का भोग लगाया जाता है बाबा के श्रृंगार में नाग नागिन त्रिशूल एवं चांदी के बिल्वपत्र भी चढ़ाए जाते हैं। बाबा को अर्पित पांचों मेवा एवं मिष्ठान के प्रसाद को भक्तों में श्रृंगार आरती के बाद वितरित किया जाता है। मान्यता है कि जिसकी मनोकामना बाबा का शृंगार करने से दारुण दुख क्लेश दूर होते हैं और मनवांछित फल मिलता है।

