गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर कोतवाली क्षेत्र में नहीं रुक रहा अवैध खनन

 
kotavaalee-kshetr-mein-nahin-ruk-raha

गोण्डा। प्रशासन के लाख दावों के बावजूद भी जनपद में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली नगर अंतर्गत मिश्रौलिय पुलिस चौकी चौराहे से धड़ल्ले से खनन माफियाओं की मिट्टी लदी ट्रालियां गुजरती रहती हैं, परन्तु न जाने किस लगाव अथवा दबाववश चौकी पर तैनात पुलिस उसे नजरंदाज कर रही है। बताते चलें कि अवैध खनन का ये काम कोई नया नहीं है, बल्कि वर्षों से रुद्रपुर विसेन के ग्राम जगदीशपुर और इमरती विसेन में अवैध खनन का धंधा फल-फूल रहा है। कभी -कभी मीडिया के दबाव में अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर अंकुश लगाया भी जाता है, परन्तु बाद में फिर से आंख मूंद लिया जाता है। कभी-कभी परमीशन की आड़ लेकर भी अवैध खनन किया जाता है। क्योंकि दो-तीन फुट खोदवाने का होता है और मजदूरों से खोदवाने का होता है, जबकि खनन माफिया जेसीबी लगाकर मनमानी खनन करते हैं। मामले पर हल्का लेखपाल संतोष पाण्डेय से बात करने पर उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर हमने जेसीबी पकड़ कर देहात कोतवाली में बंद करवा दिया था। हम देखते हैं यदि अवैध खनन होगा तो कार्यवाही की जायेगी।

”go"