गोण्डा। जनपद के कौडिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर में बुधवार शाम दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ले गई। जहां पर डॉ अजय यादव ने प्राथमिक उपचार करके हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी आर्यनगर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के कस्बे में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें अमरजीत पुत्र चिंताराम, घनश्याम पुत्र रामभुलावन निवासी बौनापुर थाना कौड़िया व रामनारायण सेवानिवृत्त फौजी पुत्र राजित राम निवासी बनगाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

