गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज-अयोध्या हाईवे पर बुधवार देर रात नगवा मोड़ पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कस्बे के कहरान मोहल्ले के रहने वाले करम अली पुत्र मोहम्मद अली हाईवे के किनारे से पैदल घर की तरफ से लौट रहे थे। सड़क किनारे स्थित एक ढाबे के निकट ट्रक को ओवरटेक कर रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। दुर्घटना में सिर पर गम्भीर चोट आने से करम अली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र मोहम्मद सलीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

