गोण्डा। मामला थाना खरगूपुर अंतर्गत अचल नगर का है जहां पर काफी विस्तृत क्षेत्र है जहां पर बाढ़ का पानी नाले के माध्यम से आता है और नाले के माध्यम से कुआनो नदी में जाता है परंतु अचल नगर के पास जिस पुल से उपरोक्त क्षेत्र का पानी कुआनो नदी में जाता है उस पर कुछ दबंग लोगों के द्वारा अवैध रूप से मछली का शिकार करने के लिए पानी को रोका गया है जिसमें बालू से भरी हुई बोरी का प्रयोग किया गया है जिससे उपरोक्त क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति आ गई है। इस पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान ना देने के कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन रही है। अचल नगर, हिंदू नगर आदि के किसान जगदंबा प्रसाद फौजदार तिवारी, सुखदेव, विनोद मौर्या, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार शुक्ल, उमेश चंद तिवारी, रोहित आदि ने बताया कि आने वाले दिनों मे क्षेत्र के तमाम किसान भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे और अगली फसल की बुवाई भी नहीं हो पाएगी।
मामले पर एस ओ खरगूपुर से बात किया गया तो उन्होंने बताया की एप्लीकेशन मिल जाने पर पूरा खाली करा दिया जाएगा और पानी निकासी को कोई अवरुद्ध नहीं कर सकता।अतः इस आशय हेतु तहरीर खरगूपुर थाने पर दी गई है।

