गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर परसपुर में गूंजी तिरंगा यात्रा, आदर्श तिवारी ‘आजाद’ के नेतृत्व में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब

 


गोण्डा। वंदे मातरम् गायन के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में परसपुर नगर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा के विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता में आयोजित इस यात्रा में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय, बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस, परिषद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं सहित हजारों छात्र-छात्राओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा पदयात्रा परसपुर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भौरीगंज मोड़ तक पहुंची। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। युवाओं के जोश और देशभक्ति के नारों से यात्रा का वातावरण देखते ही बन रहा था। यात्रा में बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के साथ महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विभाग संयोजक आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप मिला। इस अवसर पर महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीना सिंह, पूर्व विभाग प्रमुख एवं प्रोफेसर डॉ. शिवप्रकाश सिंह, प्रोफेसर सीमा तिवारी, रंजू सिंह , अनुपम सिंह , डॉ. दयाशंकर मिश्रा, डॉ. अजीत सिंह , श्री अरविंद सिंह, जिला प्रमुख डॉ. पवन कुमार शुक्ला, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र प्रताप, नगर अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र यादव सहित परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर मंत्री नयमेश प्रताप सिंह, दुर्गेश निगम, विशाल कुमार, मनीष यादव, आनंद सोनी, हर्षिता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष, राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से परसपुर नगर का माहौल देशभक्ति से भर गया। यात्रा के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करना है। आदर्श तिवारी ‘आजाद’ के नेतृत्व में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने परसपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा वातावरण बनाया, जिसमें छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए जय हिंद, जय भारत का उद्घोष किया।

”go"