गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भारतीय पैरा एथलीटों से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव

 
-saajha-kie

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पैरालम्पिक दल को अपने आवास पर गुरूवार को सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया। भारतीय पैरा एथलीट पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत 19 पदक जीतकर तोक्यो से लौटे जो अब तक खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। सभी पदक विजेताओं ने अपने हस्ताक्षर वाला सफेद स्टोल प्रधानमंत्री को भेंट किया जो उन्होंने गले में पहन रखा था। पैरा एथलीटों को पदक जीतने के बाद सबसे पहले फोन पर बधाई देने वाले मोदी बैडमिंटन खिलाड़ियों रजत पदक विजेता नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यथिराज, स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और युवा पलक कोहली से बात करते दिखे। पैरालम्पिक में पहली बार शामिल किये गए बैडमिंटन में भारतीयों ने चार पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण भी थे। निशानेबाज अवनि लेखरा और सिंहराज अडाना भी प्रधानमंत्री से बात करते दिखे। दोनों ने दो दो पदक जीते हैं। एक हादसे के बाद कमर के नीचे के हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद लेखरा ने पैरालम्पिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा । वहीं बचपन में पोलियो के शिकार 39 वर्ष के अडाना ने एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी देंवेंद्र झाझडिया और ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु से भी बात की । दोनों ने रजत पदक जीता । टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और तीरंदाज हरविंदर सिंह भी तस्वीरों में नजर आये । पटेल ने रजत और सिंह ने कांस्य पदक जीता है।


”go"