हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सात सितम्बर के रामनगरी अयोध्या दौरे से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की जड़ जमाने के प्रयास में लगे ओवैसी के अयोध्या आगमन पर बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी को आपत्ति है।
इकबाल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी मुसलमान अमन पसंद हैं। इसी कारण यहां के सभी मुसलमान को असदुद्दीन ओवैसी से सावधान रहने की जरूरत है। उनके दौरे को लेकर मुस्लिम समाज ही सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा असदुद्दीन ओवैसी को अपनी नफरत तथा धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति को हैदराबाद तक ही सीमित रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश में हर तरफ अमन-चैन है। इसी कारण ओवैसी को यहां नहीं आना चाहिए। इसी कारण वह उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करें।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है।ओवैसी तो मुस्लिम समाज को भड़काने का कार्य करते हैं और दूसरों को लाभ पहुंचाते हैं। इसमें खुद की अपनी भी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। धर्म को मानने वाला शख्स यह नापाक काम नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश के लोगों को हमेशा ही नीचा दिखाने की कोशिश की है। इसी कारण ओवैसी के अयोध्या प्रवेश पर रोक लगे। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सात सितंबर को अयोध्या रुदौली के दौरे पर रहेंगे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।