श्रावस्ती जिले के इकौना थानांतर्गत बौद्ध परिपथ पर टेम्पो और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर के बाद राजमार्ग पर गिरे पांच टेम्पो सवार जायरीनों की सामने से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी। घटना में तीन जायरीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चार व घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिये हैं।
श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र निवासी नौ लोग बहराइच के दरगाह शरीफ में मजार पर जियारत कर एक टेम्पो से शुक्रवार रात बलरामपुर लौट रहे थे। देर रात नारायणपुर गांव के पास ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खराब हो जाने के कारण राजमार्ग पर ही खड़ी थी जिससे सवारियों से भरा टेम्पो टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी यात्री राजमार्ग पर गिर गये, इसी बीच ये सभी बलरामपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गये। ट्रक से कुचलकर पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
मौर्य ने बताया कि मृतकों में निजामू पुत्र समीउल्ला (35), किताबुलनिशा पत्नी समीउल्ला (71), परवीन पुत्री रईस (25), रुबीना पुत्री अकरम (25) व लिलाही की पत्नी (50) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सायरा बानो (40), आसमा (25) व बसयुद्दीन (25) का बहराइच के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। ये सभी बलरामपुर जिले के उतरौला थानांतर्गत हासिमपारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।