कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 7 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर निवासी संदीप सिंह व गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने संदीप सिंह की मां विजयलक्ष्मी सिंह 50 वर्ष पर लाठियों से वार कर दिया। जिस पर विजयलक्ष्मी के सिर पर गंभीर चोटे आई थीं। मामले में पुलिस ने संदीप सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 147, 323, 504, 506, 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल महिला को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका विजयलक्ष्मी सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के पुत्र संदीप सिंह निवासी निवासी ग्राम बटौरा बख्तावर की तहरीर पर 7 लोगों सत्येंद्र सिंह, किशन सिंह, उमेश प्रताप, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह, संजीत सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें महिला घायल हो गई थी। घायल महिला का उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली करनैलगंज में दर्ज की गई थी। उसमें धाराओं को तरमीम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।