गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संयुक्त बार द्वारा ग्राम न्यायालय के विरोध मे कल और परसो राजेन्द्र लाहिडी चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा

 
virodh-pradarshan

-मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना की प्रक्रिया का विरोध,
- डी,जे व  जिलाअधिकारी के दूषित मानसिक्ता के चलते अधिवक्ता है आन्दोलित
गोण्डा।  जिला वार एसोसिएशन के तत्वावधान में संयुक्त  बार एसोसिएशन के पदाधिकिरियो एवं अधिवक्ताओ ने शोमवार को अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह,अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त तहसीलों पर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय की स्थापना  के विरोध मे आक्रोश व्यक्त करते हुये धरना दिया। इस मौके पर  धरना प्रदर्शन देते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किया कि अगर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय तहसील मुख्यालय  पर ग्राम न्यायालय की स्थापना की जाती है तो वहां पर भी तहसील जैसी व्यवस्था हो जायेगी और गरीबो को सालो -साल न्याय नही मिल पायेगा। वहां पर दबंगो का बोलबाला हो जायेगा, जिससे न्यायपालिका की गरिमा तो  गिरेगी ही और साथ ही साथ भष्टाचार की गंगोत्री स्थापित हो जायेगी। किसी भी दृष्टिकोण तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना सही नही होगा। धरना प्रदर्शन मे दीना नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांग है कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के विधि आयोग ने ग्राम न्यायालय के सम्बन्ध मे आम जन, सामान्य व्यक्ति को त्वरित सस्ता और सारवान् न्याय उपलब्ध  कराया जा सके  जो किसी तहसील परिसर मे  स्थापित होने से सम्भव नही है, जिस प्रकार से तहसील मनकापुर मे ग्राम न्यायालय की  स्थापना की जा रही वह विधि आयोग के विधि विरूद्ध है, यह न्यायालय एक मोबाइल न्यायालय के रूप मे  संचालित होनी है, जिसका मुख्यालय जिला मुख्यालय पर ही होना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान ही अध्यक्ष  दीनानाथ त्रिपाठी ने अगली रणनीत के लिए सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे एक बैठक की बैठक के दौरान वहां उपस्थित  पूर्व अध्यक्ष व मंत्री के साथ-साथ बरिष्ठ कनिष्ठ अधिवक्ताओ की आम राय ली गयी जिसमे तमाम अधिवक्ताओ ने ताला बन्दी, अमरण अनशन से लेकर शासन प्रशासन से आमने सामने तक की लड़ाई लड़ने की राय दी गयी इन सभी राय के बाद अभी तक चल रही हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का असर शासन प्रशासन पर न पड़ने के कारण हमे और उग्र होने के लिए मजबूर किया जा रहा है, विधि संगत सभी बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए दोनो बार के पदाधिकारी एवं मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध हेतु बाबत बने प्रतिनिधिमंडल ने अपने अपने विचार रखे। आज के धरना-प्रदर्शन का संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया और बताया कि अगर इस आन्दोलन पर जल्दी ही कोई आवश्यक उचित  कार्रवाही नही हुई तो वादकारियो व अधिवक्ताओ के हित मे संयुक्त बार एसोसिएशन व्यापक बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा। धरना-प्रदर्शन में उपस्थित गोकरन नाथ पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार मिश्र व विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, भगौती प्रसाद मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, जमील खां,अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजयप्रकाश त्रिपाठी,कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल,गिरवर चतुर्वेदी. रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद पाण्डेय, अमर चन्द यादव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"