गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जानवर चराने गई नाबालिग किशोरी से छेड़-छाड़, तहरीर देने के बावजूद पुलिस नही कर रही कार्यवाही

-kar-rahee-kaaryavaahee

गोण्डा। जहीं पूरे जनपद सहित प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु चौपाल लगााकर उन्हे जागरूक किया जा रहा है वहीं इस अभियान को धता बताता एक मामला प्रकाश में आया है।

             थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी थाने पर तहरीर दी है जिसमें बताया कि बीते शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे जानवर चराने गई थी कि विकास उर्फ कपिल पुत्र अजय कुमार निवासी तुलसीपुर बलुहा ने गलत नियत से सुनसान पाकर हाथ पकड़ कर खीच लिया। जिसका विरोध करने और शोरगुल मचाने पर लाठी-डंडे से मारा पीटा। अगल-बगल के खेत में काम कर रही महिलाओं को इकट्ठा होता देख आरोपी भाग निकला। शुक्रवार की शाम को ही परिजनों के साथ पहुंचकर पीड़िता द्वारा ढेमवा घाट पुलिस चौकी में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। शनिवार की सुबह 10 बजे थाने पर आयोजित समाधान दिवस में भी वह एक बार फिर प्रार्थना-पत्र देने पहुंची, पीड़िता ने बताया कि थाने पर मौजूद ढेमवा घाट चौकी इंचार्ज प्रेम चंद गुप्ता ने उसको डरा-धमकाकर भगा दिया। रविवार को पुनः पीड़ित किशोरी ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच कराई जा रही है। बताते चलें कि पीड़ित नाबालिग किशोरी के पिता की बीते साल बाढ के पानी में ढूंबने से मौत हो चुकी है। ऐसे में न्याय के लिए भटक रही किशोरी को तीन बार तहरीर देने के बाद भी न्याय मिलेगा की नहीं? घटना के तीसरे दिन भी ऐसी घटना को अंजाम देने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है जोकि पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है।


”go"